100 दिवसीय निक्षय कार्यक्रम के क्रियान्वयन का स्टेट नोडल अधिकारी ने लिया जायजा

100 दिवसीय निक्षय कार्यक्रम के क्रियान्वयन का स्टेट नोडल अधिकारी ने लिया जायजा
अनूपपुर।
पिछले माह दिसंबर से आगामी 24 मार्च तक चलने वाले 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान के प्रगति का जायजा लेने एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे राज्य स्तरीय नोडल ऑफिसर डॉ राजेश सिसोदिया ने जिला क्षय केंद्र समेत मैदानी क्षेत्रों में किए गए कार्यों का जायया लिया। राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी ने प्रवास के दौरान कलेक्टर हर्षल पंचोली तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के साथ निक्षय मित्र एवं टेस्टिंग पर चर्चा भी की उन्होंने डब्लू.एच.ओ. सलाहकार डॉ दिव्यांशु शुक्ला एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ एस.सी. राय के मार्गदर्शन में किए गए कार्यो की सराहना की उन्होंने वनलेवल पापुलेशन की स्क्रीनिंग एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर पदस्थ सीएचओ एवं अन्य से निक्षय शिविर के सम्बन्ध मे जानकारी ली। उन्होंने जिले में किए गए कार्यों को निरीक्षण के दौरान संतोषजनक पाया राज्य स्तरीय नोडल ऑफिसर के भ्रमण के दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक राजेश पटेल, एस.टी.एस. गायत्री बंजारा, टी.बी.एच.व्ही. प्रियंका सिंह एवं पीपीएसए टीम लीडर उत्तम द्विवेदी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *