अमृतसर| ट्रस्ट चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने कम्युनिटी हॉल रणजीत एवेन्यू में ‘अपना कारोबार, अपनी पहचान’ के तहत नॉर्थ हलका की 100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया। रिंटू ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी समाज के हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है। छोटे स्तर के घरेलू कारोबारों से लेकर बड़ी कंपनियों और उद्योगों तक महिलाएं अपनी योग्यता और क्षमता से अहम भूमिका निभा रही हैं। यहां तक कि विज्ञान, तकनीक और अंतरिक्ष क्षेत्र जैसे उच्च स्तर के क्षेत्रों में भी महिलाएं अपनी मेहनत और लगन से नए कीर्तिमान स्थापित कर दिखाया है। महिलाएं घर से ही टिफिन सेवा, सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी वर्क, सैलून, हस्तशिल्प और अन्य छोटे कारोबारों के माध्यम से न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं, बल्कि अपने परिवार की आय में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। समाज की प्रगति तभी संभव है, जब महिलाओं को समान अवसर और उचित सम्मान मिले।


