1000KG बम से हिला रनवे…तस्वीरों में देखें एयरफोर्स की ताकत:8 एयरबेस से उड़े 73 फाइटर जेट, ‘आकाश’ ने तबाह किया दुश्मन का बेस

राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर के पास जैसलमेर के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय वायुसेना के युद्ध अभ्यास ‘वायु शक्ति-2026’ की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। सुखोई MKI-30 ने दुश्मन के रनवे और ठिकानों को तबाह किया। वहीं मिग-29 फाइटर जेट ने टैंकों के काफिले को ध्वस्त किया। जैसे ही बम दुश्मन के टारगेट पर गिरे, धूल का गुबार उठ गया। वॉर जोन में आकाश मिसाइल ने लक्ष्य को हवा में ही उड़ा दिया। इसके साथ ही पहली बार सी-130 विमान ने रात में रनवे पर लैंडिंग की और गरुड़ कमांडो को लेकर वापस लौटा। वहीं ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट C-295 ने असॉल्ट लैंडिंग की। इस दौरान पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में ऑपरेशन सिंदूर की सर्जिकल स्ट्राइक को समझाया गया। इसमें बताया गया कि 73 फाइटर जेट्स ने देशभर के 8 एयरबेस से उड़ान भरी। पहले 10 PHOTOS में देखें एयरफोर्स की ताकत … अब देखिए ड्रोन प्रदर्शन … — वायु शक्ति की पूरी खबर पढ़ें … राजस्थान- युद्ध अभ्यास में शामिल नहीं हुआ तेजस:सुखोई ने दुश्मनों का सप्लाई डिपो उड़ाया, सी-130 विमान पहली बार रात में रनवे पर उतरा राजस्थान में पाकिस्तान बॉर्डर के पास जैसलमेर के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय वायुसेना के युद्ध अभ्यास ‘वायु शक्ति- 2026’ की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *