1008 दीपों से जगमगा उठा कपिलेश्वर जलेश्वर में जलाभिषेक करने लगी कतार

बालोद| महाशिवरात्रि पर रविवार को शाम 7 बजे जिला मुख्यालय के नयापारा में स्थित कपिलेश्वर मंदिर में 1008 दीपों से महाआरती हुई। इस दौरान श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयकारा लगाते रहे। वहीं गंजपारा में स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से देर शाम तक जलाभिषेक करने श्रद्धालु पहुंचे। यहां भी शाम 7 बजे महाआरती हुई। शहर के अलावा भोथली, कमरौद, पर्रेगुड़ा सहित अन्य धार्मिक स्थलों में हवन पूजा, प्रसादी, भंडारा, सांस्कृतिक सहित कई धार्मिक कार्यक्रम हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *