मरकच्चो| प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मरकच्चो में दस फ़रवरी को फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ हुलास महतो,प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डा.मोनिका मिश्रा व सांसद प्रतिनिधि शंभू सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों ने फाइलेरिया रोधी दवा खाकर उपस्थित लोगों को भी उक्त दवा खाने को लेकर प्रेरित किया। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया की प्रखंड अंतर्गत कुल 107371लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। 10 फरवरी से 25 फरवरी तक गृह भ्रमण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित सहिया एंव सेविका व वोलेन्टियर टीम के द्वारा लोगों को उम्र व लम्बाई के अनुसार दवा सेवन कराई जायेगी। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया की दवा का सेवन खाली पेट नहीं करना है। इसके अतिरिक्त गर्भवती माता, गंभीर रोग से ग्रसित व्यक्ति तथा एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ये दवा नहीं खिलाई जायेगी। कार्यक्रम में बीपीएम अमरकांत सिंह ,एमटीएस विवेकानंद शर्मा,धर्मेंद्र कुमार,नवीन कुमार, पप्पू राणा, इंद्रदेव पाण्डेय,गंगाधर दास,संगीता खाखा, नुरेशा खातून, नीरज कुमार, अर्जुन यादव, सलोनी कुमारी, संदीप कुमार समेत कई लोग मौजूद थे। कोडरमा | कोडरमा जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा के लिए जिला जंप रोप संघ का गठन किया गया। बैठक में आगामी सत्र के लिए संघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में ओम प्रकाश राय को कोडरमा जिला जंप रोप संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं अंशु राज को सचिव और सत्यम कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा रामदेव यादव, अर्चना कुमारी और दीपक कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। कुंदन कुमार राणा, अभिजीत आनंद और अजय यादव को संयुक्त सचिव के पद पर चयनित किया गया। संघ के तकनीकी संचालन को सशक्त बनाने के लिए कौशल कुमार और मिथलेश कुमार को तकनीकी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं संदीप कुमार, रविन्द्र कुमार, संजीत कुमार, शरद अग्रवाल और विल्सन पॉल को कार्यकारी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने कहा कि जंप रोप खेल कोडरमा जिले के लिए एक नया और महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि आने वाले समय में इस खेल को जिले में लोकप्रिय बनाया जाए और खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान कर इसे नई ऊंचाई तक पहुंचाया जाए।


