भास्कर न्यूज | सिरोही मेडिकल कॉलेज में प्लेसमेंट एजेंसी के मार्फत लगे 108 संवदा कार्मिकों आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। संविदा पर लगे कार्मिकों को 4 महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। इनकी कुल राशि 32,18,208 रुपए बकाया चल रही है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि वेतन प्लेसमेंट एजेंसी देगी। कॉलेज से बिल बनाकर ट्रेजरी में भिजवा दिया गया है। जीएस एंड कंपनी निविदा कर्मचारी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय सिरोही के सचिव अशोक डाबी व अध्यक्ष त्रिदेव डाबी के 108 से अधिक निविदा स्टाफ में 25 लैब टेक्नीशियन व 83 नर्सिंग ऑफिसर लगे हैं। जीएस एंड कंपनी प्लेसमेंट एजेंसी की ओर से सिरोही आयुर्विज्ञान महाविद्यालय में पिछले 14 महीने से कार्यरत हैं। इसकी कुल राशि 35,18,208 बकाया है। निविदा कर्मियों का कहना है कि राजमेस जयपुर के 3 जून 2025 के आदेशानुसार हमारा वेतन 13150 कर दिया गया है। मगर अभी तक एक भी बार हमें बढ़ा हुआ वेतन नहीं मिला है। ^दो महीने का वेतन शीघ्र ही मिल जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने ट्रेजरी भेज दिया था। वहां पर तकनीकी कारणों से अटका हुआ था। ट्रेजरी में ईओ से बात हुई है एक-दो दिन में बिल पास होते ही दो महीनों को वेतन दे दिया जाएगा। बढ़े हुए वेतन का भुगतान नए टेंडर के बाद ही मिल पाएगा। वर्तमान में जो टेंडर है उसके हिसाब से शीघ्र ही भुगतान कर दिया जाएगा। – सुरेंद्र िसंह शेखावत, ठेकेदार, जीएस एंड कंपनी। ^हमने दो महीने का बिल बनाकर ट्रेजरी में भेज दिया है। एक-दो दिन में अक्टूबर व नवंबर का भुगतान हो जाएगा। वहीं दिसंबर व जनवरी का मार्च पहले सप्ताह में व बाद में फरवरी का भी करवा देंगे। – डॉ. मलकेश मीणा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज सिरोही कई संविदा कर्मी सीकर, जयपुर व अन्य जिलों से आकर भी यहां पर निवास कर रहे हैं। उधार लेकर इसी उम्मीद से काम चला रहे हैं कि अगले महीने वेतन मिल जाएगा। 30-35 कर्मचारी ही सिरोही से हैं अन्य बाहर से आकर यहां अल्प वेतन में काम कर रहे हैं। ऐसे में वेतन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानी हो रही है।


