छत्तीसगढ़ के पेंड्रा नगर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति द्वारा आयोजित 108 सप्ताह के हनुमान चालीसा पाठ का समापन किया गया। मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशिल्या साय उपस्थित रहीं। समापन समारोह में राष्ट्र जागरण हेतु धर्मसभा, भजन संध्या और महा भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति गायिका कवि सिंह के साथ कई धार्मिक गुरु जैसे स्वामी परमात्मानंद, आचार्य राकेश महाराज, अतुलेश्वरानंद महाराज और स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य कामता महाराज उपस्थित रहे। परंपरा के माध्यम से मंदिरों से जोड़ने का मकसद इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा के माध्यम से मंदिरों से जोड़ना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हनुमान भक्तों ने भजन संध्या का आनंद लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ के प्रमुख चंद्र शेखर वर्मा ने की। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और तेलघानी बोर्ड मध्य प्रदेश के अध्यक्ष रवि किरण साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।


