सुकमा | जिले का प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटक स्थल रामाराम में मेला और जिला मुख्यालय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया जाएगा। रामाराम मेला 11 फरवरी को वहीं सुकमा मेला 12 फरवरी को होगा। मेले के गरिमामयी आयोजन और समस्त व्यवस्थाओं के संबंध में गुरुवार को कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में अधिकारियों की संयुक्त बैठक कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे।


