11 फरवरी से झारखंड बोर्ड की परीक्षाएं:10वीं की 13 और 12वीं की 16 दिन चलेगा एग्जाम; शेड्यूल जारी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शिड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू हो रही है। अंतिम परीक्षा तीन मार्च को होगी। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार महतो के निर्देश के आलोक में जानकारी साझा की गई है। फर्स्ट सिटिंग में मैट्रिक की परीक्षा सुबह 9.45 बजे से दिन के एक बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं सेकेंड सिटिंग में इंटर की परीक्षा दिन के दो से 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। 26 जनवरी के संबंधित स्कूल-कॉलेज के प्रिंसिपल जैक की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 13 दिन चलेगी 10वीं बोर्ड परीक्षा शिड्यूल के अनुसार पहले मैट्रिक और इंटर वोकेशनल पेपर की परीक्षा आयोजित जाएगी। 10वीं की परीक्षा 13 दिन आयोजित की जाएगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 16 दिन होगी। मैट्रिक इंटर की परीक्षा में कुल छह लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 3.5 लाख मैट्रिक और 2.5 लाख इंटर के परीक्षार्थी शामिल हैं। बताते चलें कि मैट्रिक और इंटर का एग्जाम फार्म जमा करने का प्रोसेस चल रहा है। लगभग 80 प्रतिशत फार्म भरने का कार्य पूरा कर लिया गया है। क्वेश्चन पेपर पढ़ने को मिलेगा 15 मिनट प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। मैट्रिक की परीक्षा में उत्तर पुस्तिका और प्रश्न एक साथ रहेंगे यानी प्रश्न सह उत्तर पुस्तिका आधारित परीक्षा ली जाएगी। वहीं इंटर की परीक्षा उत्तर पुस्तिका आधारित आयोजित की जाएगी। मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा चार से 20 मार्च तक संबंधित स्कूलों में आयोजित की जाएगी। इसका प्रश्न पत्र 28 फरवरी से तीन मार्च तक संबंधित स्कूल के स्कूल प्रिंसिपल प्राप्त कर लेंगे। वहीं इंटर कला, विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम की प्रोयोगिक परीक्षा चार से 20 मार्च तक होगी। इसका परीक्षा सामग्री जैक से 27 फरवरी से एक मार्च तक प्राप्त कर सकते हैं।
————————————-
इस खबर को भी पढ़ें….
केंद्र का झारखंड को 1.36 लाख करोड़ देने से इनकार:CM सोरेन ने कोयला रॉयल्टी के पैसे मांगे थे; पूर्णिया सांसद ने संसद में किया था सवाल झारखंड सरकार केंद्र से कोयला रॉयल्टी का बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपए लंबे समय से मांग रही है। सड़क से लेकर सदन तक सीएम हेमंत सोरेन और उनकी सहयोगी पार्टियों ने इसे उठाया। इसे मुद्दा बनाते हुए विधानसभा चुनाव तक लड़े गए। सीएम हेमंत सोरेन और उनकी सहयोगी पार्टियों ने चुनाव जीता। सत्ता भी हासिल किए। अब इस बकाए को लेकर केंद्र सरकार ने अपना जवाब दे दिया है। केंद्र सरकार ने साफ कह दिया है कि झारखंड का कोई कर बकाया नहीं है। कोयला रॉयल्टी मद में झारखंड के बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपए के दावे को केंद्र सरकार ने ठुकरा दिया है। ऐसे में अब केंद्र और राज्य सरकार के बीच विवाद बढ़ने की संभावना बन गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *