भास्कर न्यूज | अमृतसर नशे के खिलाफ अभियान के दौरान देहाती और जिला पुलिस ने एक दिन में 18 तस्करों को काबू करके एक किलो 881 ग्राम हेरोइन, 31 हजार 650 ड्रग मनी और 510 नशीली गोलियां बरामद की हैं। थाना मजीठा रोड की पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह निवासी गांव झब्बाल कलां को काबू करके 270 ग्राम हेरोइन ओर 2 हजार रुपए ड्रग मनी बरामद की। थाना कंटोनमेंट की पुलिस ने 501 ग्राम हेरोइन और 20 हजार रुपए ड्रग मनी के साथ बाइक सवार हरमनजीत सिंह निवासी गांव माड़ी को काबू किया। थाना छेहर्टा की पुलिस ने 2 आरोपी जोबन सिंह निवासी गांव गुरू की वडाली और मुख्तार सिंह निवासी छेहर्टा को काबू करके 290 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना मकबूलपुरा की पुलिस ने 80 ग्राम हेरोइन और 2300 रुपए के साथ आरोपी कुलदीप सिंह निवासी मकबूलपुरा को काबू किया । थाना सी-डिवीजन की पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन और 2150 ड्रग मनी के साथ आरोपी गुरप्रीत सिंह निवासी गिलवाली गेट को काबू किया। इसके अलावा देहाती के थाना राजासांसी की पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को नशे के खिलाफ कार्रवाई में आरोपी गगनदीप सिंह निवासी लदेह को काबू करके 270 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसी तरह राजासांसी पुलिस ने 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी करन भट्टी निवासी गांधी नगर को काबू किया। थाना खिलचियां की पुलिस ने 5 ग्राम हेरोइन सहित 2 आरोपी चमकौर सिंह कलेर घुमाण और जगदीश सिंह निवासी बुटारी को काबू किया। थाना अजनाला पुलिस ने 25 ग्राम हेरोइन के सथा अर्शदीप सिंह निवासी चक बाला को काबू किया। वहीं थाना घरिंडा पुलिस ने बाइक सवार दो आरोपियों हरजिंदर सिंह और विजय निवासी राजाताल को काबू करके 475 ग्राम हेरेाइन, 200 रुपए बरामद किए हैं। थाना लोपोके की पुलिस ने 70 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी कुलदीप सिंह निवासी उडर और दविंदर सिंह निवासी बुआनंगली को काबू किया। थाना रमदास की पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन और 5 हजार ड्रग मनी सहित 3 आरोपियों मनिंदर सिंह, सुखविंदर मसीह निवासी मलकपुर और लवप्रीत सिंह निवासी दूजोवाल को काबू किया और थाना ब्यास की पुलिस ने 510 नशीली गोलियों के साथ मध के रहने वाले आरोपी भुपिंदर सिंह को काबू किया। संबंधित थानों की पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


