11 मार्च से सीकर से बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन:रेलवे चलाएगा यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन,सूरत और वडोदरा सहित कई बड़े स्टेशन पर ठहराव होगा

सीकर जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब सीकर के लोगों को बेंगलुरु जाना है तो उन्हें सीकर से ही सीधी ट्रेन मिल सकेगी। दरअसल रेलवे 11 मार्च से यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। इसका सीकर स्टेशन पर भी ठहराव होगा। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक 11 मार्च से गाड़ी संख्या 06543 यशवंतपुर- बीकानेर ट्रेन यशवंतपुर से सुबह 7 बजे रवाना होगी। जो तीसरे दिन सुबह 9 बजे सीकर स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां 5 मिनट का ठहराव लेने के बाद ट्रेन 9:05 पर आगे के लिए रवाना होकर दोपहर 3 बजे बीकानेर स्टेशन पर पहुंच जाएगी। जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 06544 बीकानेर-यशवंतपुर ट्रेन बीकानेर से शनिवार को रात 1 बजे रवाना होगी जो सुबह 5:15 बजे सीकर स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां 5 मिनट का ठहराव लेने के बाद ट्रेन 5:20 पर रवाना होकर रविवार सुबह 4 बजे यशवंतपुर स्टेशन पर पहुंच जाएगी। रास्ते में दोनों ट्रेनों का पुणे, कल्याण, सूरत, वडोदरा जैसे बड़े स्टेशनों पर ठहराव होगा। इस ट्रेन में सेकेंड एसी,थर्ड एसी सहित 23 डिब्बे होंगे। बता दें कि यशवंतपुर स्टेशन बीकानेर से मात्र 10 से 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *