भास्कर संवाददाता| भिंड जिले भिंड | जिले के 11 प्राइवेट हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मान्यता नहीं दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी भिंड ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित विद्यालयों के संचालकों एवं प्राचार्यों द्वारा मान्यता नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन प्रस्तुत नहीं किए गए, जिसके कारण इन संस्थाओं की मान्यता स्वीकृत नहीं हो सकी। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी पालकों से अपील की है कि वे आगामी सत्र 2026-27 में अपने बच्चों का प्रवेश बिना मान्यता प्राप्त संस्थाओं में न कराएं, ताकि छात्रों के भविष्य पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। ब्रिज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, एमजेएस कॉलेज के पास, बायपास रोड भिंड श्री मुन्नालाल हाईस्कूल, नुन्हाटा आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल, फूफ जय गुरुदेव हाईस्कूल, विंडवा आरपीएस हायर सेकेंडरी स्कूल, हुव्वालाल का पुरा, परसोना लक्ष्मीबाई कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, भिंड साधना उच्च माध्यमिक विद्यालय, भिंड रामकृष्ण हायर सेकेंडरी स्कूल, गिजुर्रा, मेहगांव शांति बाई हायर सेकेंडरी स्कूल, बीसलपुरा गुरुकुल अकादमी हायर सेकेंडरी स्कूल, महापुर किशान हायर सेकेंडरी स्कूल, नयागांव


