जालंधर | स्वामी मोहन दास मॉडल स्कूल में ‘नेशनल केयर आई हॉस्पिटल’ के सहयोग से दो दिवसीय निशुल्क आंखों की जांच का कैंप लगाया गया। इस दौरान लगभग 1,100 छात्रों की आंखों की जांच की गई। जांच के उपरांत छात्रों को आवश्यक परामर्श दिया गया और जरूरत के अनुसार आई-ड्रॉप्स भी वितरित किए गए। जिन छात्रों को विस्तृत उपचार की आवश्यकता थी, उन्हें आगे की चिकित्सा के लिए अस्पताल आने की सलाह दी गई। स्कूल प्रशासन की इस पहल से न केवल बच्चों को लाभ हुआ बल्कि अभिभावकों को भी उनके स्वास्थ्य के प्रति संतुष्टि मिली।


