1100 ध्वजों की विशाल निशान पदयात्रा रवाना

जयपुर | श्याम मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में 1100 ध्वजों की षष्ठम विशाल निशान पदयात्रा निकाली गई। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ढेहर का बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया। समिति के संरक्षक श्याम सुंदर गोवला, नथमल चौमाल ने बताया कि यात्रा ढेर का बालाजी मंदिर से शुरू होकर कई प्रमुख चौराहों से गुजरते हुए विजयवाड़ी स्थित श्याम मंदिर तक पहुंची। मार्ग में पुष्पवर्षा, भजन और ढोल-नगाड़ों के बीच ‘हारे के सहारे की जय हो’ के जयघोष गूंजे। सुसज्जित हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे, झांकियां और आतिशबाजी आकर्षण रहे। पंकज गोयल और अंकुश लम्बोरिया ने इसे सेवा, समरसता और भक्ति का संदेश बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *