119 केंद्रों पर होंगे लखनऊ विश्वविद्यालय के PG एग्जाम:22 नोडल सेंटर भी बनाए गए, PG एग्जाम शेड्यूल भी जारी

लखनऊ विश्वविद्यालय ने ऑड सेमेस्टर PG एग्जाम के लिए परीक्षा केंद्र तय कर लिए हैं। कुल 119 परीक्षा केंद्र बने है। लखनऊ सहित रायबरेली, हरदोई, लखीमपुर, सीतापुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।LU की ऑफिसियल वेबसाइट के एग्जामिनेशन पेज पर डिटेल लिस्ट जारी की गई है। इसके साथ ही कई विषयों का एग्जाम शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। 22 नोडल केंद्र भी बनाए गए परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए 22 नोडल सेंटर बनाए गए हैं। इसमें हरदोई में पांच, लखीमपुर में पांच, रायबरेली में छह, सीतापुर में पांच और लखनऊ में एक नोडल सेंटर बना है। यहां पर परीक्षा से संबंधी जरूरी सामग्री को एक दिन पहले उपलब्ध करवा दिया जाएगा। 9 पाठ्यक्रमों का शेड्यूल जारी इस बीच LU ने PG पाठ्यक्रमों का एग्जाम शेड्यूल भी जारी किया है। इनमें एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 से 25 जनवरी और तीसरे सेमेस्टर की 15 से 27 जनवरी तक होंगी। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी की ओर से जारी किए गए शेड्यूल में एमए कम्पोजिट हिस्ट्री, एम.एड न्यू कोर्स, एम. पीएड ओल्ड कोर्स, एमए एजुकेशन प्रथम सेमेस्टर (न्यू कोर्स) विषम सेमेस्टर, एमए वेस्टर्न हिस्ट्री, एमए मार्डन इंडियन हिस्ट्री, एमए वूमेन स्टडीज, बीवीए, बीएफए और एमवीए परीक्षा की समय सारिणी वेबसाइट पर अपलोड की गई है। इनमें हुआ बदलाव बैचलर आफ लाइब्रेरी एंड इंफार्मेशन साइंस (बीलिबएससी), मास्टर आफ लाइब्रेरी एंड इंफार्मेशन साइंस (एमलिब), पीजी डिप्लोमा योग तीसरे सेमेस्टर, एमए समाजशास्त्र पहले और तीसरे सेमेस्टर, एमए जाग्रफी (प्रथम सेमेस्टर), एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषम सेमेस्टर के बदला हुआ परीक्षा कार्यक्रम भी जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *