12वीं का छात्र अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल

भास्कर न्यूज | गढ़वा शहर के सोनपुरवा स्थित सीनियर सेकेंडरी बीएन संत मेरी स्कूल के कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय का छात्र सत्यम कुमार सिन्हा ने अंतरराष्ट्रीय मेक्स्ट छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता प्राप्त किया है। वह देश के कुल आठ सफल छात्रों में प्रथम स्थान लाकर अपना विद्यालय, माता-पिता एवं देश के गौरव को गौरवान्वित करने का करने के काम किया है। इस संबंध। में बताया गया कि सत्यम कुमार प्रारंभिक कक्षा से ही बीएनटी संत मेरी विद्यालय का छात्र रहा है। सीबीएसई द्वारा आयोजित सेकेंडरी स्कूल परीक्षा 2023 में भी उसका उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा था। विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि सत्यम कक्षा की अवधि में भी रिसर्च एवं इनोवेशन में ही केंद्रित नजर आते हैं। इस अवसर पर बताया गया कि हर साल 100,000 से ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय छात्र मेक्स्ट छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करते हैं। सिर्फ 9,000 ही इसे प्राप्त कर पाते हैं। इसका मतलब है कि 100 में से सिर्फ 9 छात्र ही सफल होते हैं। सत्यम कुमार की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार तिवारी ने बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के शीतकालीन अवकाश के समापन पश्चात सत्यम कुमार सिन्हा को प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जिससे जूनियर वर्ग के छात्र भी सही दिशा एवं दशा में कदम रखने को अभिप्रेरित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *