12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भास्कर न्यूज | जांजगीर जिले के लछनपुर गांव में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लछनपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, छात्रा रजनी सूर्यवंशी 18 फरवरी को अपने कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली। उसकी मां जब मजदूरी से घर लौटीं, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा, जहां उनकी बेटी फंदे से लटकी नजर आई। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक रजनी की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रजनी सूर्यवंशी किसी से ​किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *