12वीं की परीक्षा आज से, सुबह 9 बजे तक केंद्रों में पह​ुंचना होगा

दुर्ग| छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) की 12वीं बोर्ड परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो रही है। पहले दिन विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों की भौतिक शास्त्र और कला संकाय के छात्रों की भूगोल विषय का पेपर होगा। परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई है। विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र में पहुंचकर अपनी सीट पर बैठना होगा। 9.05 बजे उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएंगी, 9.10 बजे प्रश्न पत्र दिया जाएगा और 9.15 से दोपहर 1.15 बजे तक उत्तर लिख सकेंगे। जिले में इस वर्ष कुल 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पिछले सत्र का एक केंद्र बंद किया गया है। दुर्ग में 68, पाटन में 36 और धमधा में 31 मुख्य परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दुर्ग जिले में कक्षा 10वीं के 16,857 और कक्षा 12वीं के 13,563 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। दुर्ग में 10वीं के 9,951 और 12वीं के 8,114 विद्यार्थी, धमधा में क्रमशः 3,340 और 2,526 तथा पाटन में 3,566 और 2,923 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। कक्षा 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक चलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *