भास्कर न्यूज | जालंधर काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) 12वीं बोर्ड की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू हो रही है। पहले दिन इनावयरमेंटल साइंस की परीक्षा होगी। इसमें कम छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। वहीं 14 फरवरी को इंग्लिश पेपर वन की परीक्षा होगी। इसमें सभी छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। काउंसिल की ओर से एग्जाम के दिन के दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। 12वीं कक्षा के लिए जारी निर्देशों के अनुसार छात्र को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले अपनी सीट पर बैठना होगा। पेपर समाप्ति के बाद ही छात्रों को परीक्षा कक्ष से बाहर निकलने से इजाजत दी जाएगी। परीक्षा की शीट के सबसे ऊपर छात्र को साइन करने होंगे। छात्र इस बात का ध्यान रखे कि साइन करने वाले किसी और चीज से खराब नहीं होने पाएं। हर सवाल हल करने के बाद छात्र को एक लाइन छोड़नी होगी। इसके बाद ही अगला सवाल हल करना होगा। एग्जामिनेशन सेंटर में किसी भी प्रकार कि किताबे, कॉपियां और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जाने की अनुमति नहीं होगी। अंकों से संतुष्ट नहीं होने पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन रीवेल करने का भी अवसर दिया जाएगा। परीक्षा तीन घंटे की होगी। जो दोपहर दो बजे से शुरू होगी। परीक्षा के लिए सभी छात्र-छात्राओं को एडमिट कार्ड दे दिया गया है। वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। पहले दिन इंग्लिश पेपर -1 की परीक्षा होगी। वहीं 2025 में होने वाली 10वीं बोर्ड परीक्षा मंे बदलाव किया गया है। इसके तहत अगले साल से होने वाली 10वीं के मैथ्स विषय की परीक्षा में तीन घंटे का समय दिया जाएगा। पहले मैथ्स विषय की परीक्षा के लिए ढ़ाई घंटे का समय मिलता था। बोर्ड की ओर से पहले ही इससे संबंधित नोटिस जारी की गई थी। जिसके अुनसार 10वीं मैथ्स विषय की परीक्षा की समयावधि को ढ़ाई घंटे से तीन घंटे कर दिया गया है, लेकिन विषय के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं सवालों की संख्या में भी काई बदलाव नहीं किया जाएगा। 12वीं के प्रमुख विषयों का शेड्यूल 12वीं के प्रमुख विषयों में इनावयरमेंटल साइंस की परीक्षा 13 फरवरी को, इंग्लिश पेपर वन 14 फरवरी को, इंग्लिश पेपर टू 17 फरवरी को, इकॉनोमिक्स, बायो टेक्नोलॉजी 21 फरवरी को, केमेस्ट्री, संस्कृत 24 फरवरी को, इलेक्टिव इंग्लिश 25 फरवरी को, हिंदी 28 फरवरी को, मैथ्स 3 मार्च को, बिजनेस स्टडीज 5 मार्च को, फिजिक्स 7 मार्च को, हिस्ट्री 10 मार्च को, कॉमर्स 12 मार्च को, अकाउंट्स 17 मार्च को, पॉलीटिकल साइंस 19 मार्च, बायोलॉजी 21 मार्च को, होम साइंस 22 मार्च को, कंप्यूटर साइंस 24 मार्च को, फिजिकल एजुकेशन 26 मार्च को, सोशियोलॉजी 28 मार्च को, जियोग्राफी 4 अप्रैल को होगी।


