चिरमिरी | डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल के सभा गृह में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पारंपरिक हवन एवं फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 11वीं कक्षा के छात्रों द्वारा तैयार इस कार्यक्रम में आध्यात्मिकता, सम्मान और भावनाओं का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य एस.के. पाण्डेय, वरिष्ठ शिक्षक बी.आर. पण्डा, शिक्षिका गीता सिंह, हेड बॉय श्रेयांश सिंह और हेड गर्ल समृद्धि चावला द्वारा दीप प्रज्वलन एवं हवन-पूजन के साथ हुई। हवन के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और बोर्ड परीक्षाओं में सफलता की कामना की गई। श्रेयांश सिंह, सृजन अग्रवाल, सृष्टि शुक्ला, रूमी अजगले, गार्गी साहू, आस्था द्विवेदी, समृद्धि चावला और अस्मिता देवनाथ ने विद्यालय में बिताए सुनहरे पलों को याद करते हुए शिक्षकों और साथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। राजेंद्र कुमार सोनी, जितेंद्र शुक्ला, सरोज कुमार और शिक्षिकाएं स्वरूपा दास, डॉ. गीता सिंह व अरुणा भौमिक ने प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्य एस.के. पाण्डेय ने विद्यार्थियों को जीवन की आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने की सलाह दी।


