अमृतसर| बटाला रोड स्थित श्रीराम आश्रम सीनियर सेकंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक शानदार विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 11वीं के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पंजाबी डांस और रीमिक्स गानों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। समारोह के दौरान स्कूल की प्रिंसिपल नीतू शर्मा ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण मोड़ है, जहां से उनके भविष्य की नई दिशा तय होगी। स्कूल के प्रधान बलबीर बजाज ने भी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।


