12वीं बोर्ड की पहली परीक्षा में एबीवीपी ने परीक्षार्थियों का तिलक कर बढ़ाया हौसला

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का मनोबल बढ़ाने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रेरणादायक पहल की। परीक्षा केंद्रों के बाहर कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को तिलक कर उत्साह वर्धन किया। कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों से आत्म विश्वास के साथ परीक्षा देने आग्रह किया। कहा बोर्ड परीक्षा जीवन की महत्वपूर्ण सीढ़ी है, लेकिन अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि भविष्य की नई संभावनाओं की शुरुआत है। नगर मंत्री अक्षत श्रीवास्तव ने कहा बोर्ड परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। लेकिन सफलता का वास्तविक आधार निरंतर परिश्रम और आत्म विश्वास है। सभी परीक्षार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ बिना तनाव के परीक्षा देने की प्रेरणा दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच बनाए रखने, समय प्रबंधन पर ध्यान देने, आत्म विश्वास के साथ प्रश्नपत्र हल करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में जिला संयोजक धनंजय पांडे ने आत्म विश्वास बढ़ाया। इस दौरान चंदना श्रीवास्तव, जीत प्रजापति, प्रतीक गढ़वाल, निकिता श्रीरंगें, भूपेंद्र पाल, जीत शर्मा, वेणुका, कुलदीप पाल, चैतन्या द्विवेदी, युक्ता मांडवी, प्रिया, यश श्रीवास्तव, ओजस ऊईके, मोहित साहू, तामेश्वर नायक, गीतेश, देवेंद्र, धन्नू टंडन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *