छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में मनेंद्रगढ़ की श्रुति मंगतानी ने शानदार प्रदर्शन किया है। विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा श्रुति ने कॉमर्स संकाय में 97.4% अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। 500 में से 487 अंक प्राप्त करने वाली श्रुति कपड़ा व्यवसायी राकेश मंगतानी की बेटी हैं। उनकी माता भारती मंगतानी गृहिणी हैं। श्रुति ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को दिया है। श्रुति ने अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया कि वह चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना चाहती हैं। उनकी इस सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्कूल के प्राचार्य ने मेहनत को सराहा विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए यह लगातार तीसरा साल है, जब स्कूल के छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया है। स्कूल के प्राचार्य संजय सेंगर ने श्रुति की मेहनत की सराहना की है। बता दें कि श्रुति की दादी कमला देवी मंगतानी एक एथलीट है। उनकी दादी ने दुबई में छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन किया था और वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मैडल जीते थे। पढ़ें पूरी खबर…


