12 को लगेगा ठंडे पकवानों का भोग

शीतलाष्टमी पर संघपुरा मेहंदवास गेट स्थित शीतला माता मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जाएगा। शीतला माता उत्सव समिति के तत्वावधान में 11 मार्च को मंदिर परिसर में मध्यरात्रि जागरण आयोजित होगा, जिसमें आकाशवाणी से जुड़े सुप्रसिद्ध भजन गायक कलाकार प्रस्तुती देंगे। समिति के मंत्री राजेश मूमियां ने बताया कि 12 मार्च को अल सुबह 4 बजे से 11 बजे तक श्रद्धालुओं की ओर से माताजी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। पारंपरिक रूप से ठंडे पकवानों का भोग अर्पित करेंगे। श्रद्धालु पुए, राबड़ी, छाछ, कंजिया सहित अन्य प्रसाद चढ़ाकर माता का आशीर्वाद लेंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार शीतला माता का पूजन करने से प्राकृतिक बीमारियों, महामारी, फोड़े-फुंसी तथा चेचक जैसी बीमारियों से रक्षा होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *