12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की पैदल परिक्रमा की

भास्कर संवाददाता | खरगोन ग्राम कुकडोल निवासी नवल सिंह राठौड़ ने 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की कठिन यात्रा पूरी कर गुरुवार को अपने ग्रह ग्राम लौटे। उनकी इस अद्वितीय यात्रा पर ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इसके साथ ही ग्राम जामली में भी ग्रामीणों ने उनका सम्मान किया। नवल सिंह ने यह यात्रा 2 अप्रैल 2024 को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग से पैदल शुरू की। उन्होंने केदारनाथ, बद्रीनाथ और झारखंड जैसे स्थानों तक पैदल यात्रा की। इसके बाद साइकिल से आगे की यात्रा करते हुए उन्होंने जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम, भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर, द्वारका धाम और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग की परिक्रमा की। उनकी यह यात्रा 10 दिसंबर को ओंकारेश्वर में समाप्त हुई। नवल सिंह के ग्राम कुकडोल पहुंचने पर ग्रामीणों ने मंगल गीत गाए और भव्य शोभायात्रा निकालकर उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने उनकी इस धार्मिक यात्रा को प्रेरणादायक बताया। ग्राम जामली में भी उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि नवल सिंह की यह यात्रा न केवल आध्यात्मिक आस्था की मिसाल है, बल्कि उनके धैर्य और संकल्प का भी प्रतीक है। उनकी इस कठिन यात्रा ने क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनने का कार्य किया है। यह यात्रा उनके साहस, धैर्य और भक्ति का अनुपम उदाहरण है, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *