जोनल पुलिस बोर्ड की अनुसंशा के बाद रीवा संभाग आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार ने रविवार को मैहर और सतना के 12 पुलिस कर्मचारियों का ट्रांसफर किया है। इनमें 6 आरक्षक और 4 प्रधान आरक्षक समेत 2 कार्यवाहक सहायक पुलिस इंस्पेक्टर शामिल हैं। इनके पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला कार्यवाहक एएसआई दशरथ सिंह का सतना से मैहर ट्रांसफर किया गया है। इसी तरह सुशील कुमार अहिरवार को मैहर से सतना भेजा गया है। प्रधान आरक्षक रवींद्र दोहरे मैहर से सतना, नरेश कुमार सतना से मैहर, संजय अहिरवार को सीधी से मैहर और प्रधान आरक्षक राम सिंह को मैहर से सीधी भेजा गया है। इसी तरह महिला आरक्षक संगीता तिवारी को मैहर से सतना, अनिल वर्मा को सतना से मैहर, महिला आरक्षक प्रियंका सिंह मैहर से सतना, पंकज कुशवाहा को सतना से मैहर, आरक्षक धनंजय तिवारी को मैहर से सतना और महिला आरक्षक एकता श्रीवास्तव को मैहर से सतना स्थनांतरित किया गया है।