राजनांदगांव| पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 12 आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इन आरोपियों की सूचना देने वालों को इनाम की राशि दी जाएगी। एसपी अंकिता शर्मा ने सभी फरार आरोपियों की सूची जारी की। जिसमें अविनाश साखरे आमगांव गोंदिया, कमरान मुगल अटल आवास पेंड्री, धर्मेंद्र तलकाई सोलह खोली, परमजीत सिंह उर्फ पम्मे शांति नगर दुर्ग, राजेश मंडावी ग्राम बोरईडीह, दीपक तोतवानी जीवन कालोनी, डोमन लाल साहू ग्राम साल्हेटोला, नागेश कुमार कतलाम कल्लूटोला छुरिया, रुद्र वैष्णव ममता नगर, अमित मिश्रा तुलसीपुर और राजेश लुनिया दरोगा चाल शामिल हैं। इन आरोपियों पर अलग-अलग अपराध के मामले दर्ज है। सभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की सूचना देने वालों को इनाम की राशि देने की घोषणा की है।


