12 लाख का 81 किलो डोडा चूरा जब्त:एक तस्कर गिरफ्तार, सुनेल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला किया दर्ज

झालावाड़ के सुनेल थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 81 किलो 880 ग्राम अवैध अफीम निर्मित डोडा चूरा जब्त किया है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12 लाख 15 हजार रुपए आंकी गई है। एसपी ऋचा तोमर के अनुसार, थानाधिकारी विष्णुसिंह जाब्ते के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। सिंदुरिया गांव में राहुल राठौर के खेत और कुएं से यह मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से सिंदुरिया निवासी 35 वर्षीय पंकज राठौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क का पता लगा रही है। डोडा चूरा की खरीद-फरोख्त और परिवहन में शामिल अन्य तस्करों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी विष्णुसिंह, एएसआई कमलेश शर्मा, हेड कॉन्स्टेबल सत्यनारायण, ओमसिंह, सोदानलाल, कैलाशचंद और रामावतार शामिल थे। कॉन्स्टेबल सोदानलाल की इस मामले में विशेष भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *