12 लाख की अवैध शराब जब्त, कंटेनर ड्राइवर गिरफ्तार:पानी की टंकियों में छिपाकर हो रही थी तस्करी,बिछीवाड़ा पुलिस की कार्रवाई

डूंगरपुर में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का एक बड़ा मामला पकड़ा है। बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बॉर्डर पर एक कंटेनर से 12 लाख रुपए की अवैध शराब बरामद की है। कंटेनर में पानी की टंकियों की आड़ में 249 कार्टन शराब छिपाकर रखी गई थी। डूंगरपुर एसपी मोनिका सैन के निर्देशन में चल रहे अवैध शराब तस्करी विरोधी अभियान के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। बिछीवाड़ा थाने के थानाधिकारी कैलाश सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रतनपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी कर उदयपुर की तरफ से आ रहे कंटेनर को रोका। कंटेनर चालक ने खुद की पहचान ब्यावर निवासी हेमसिंह रावत के रूप में दी और बताया कि वाहन में पानी की टंकियां हैं। पुलिस को जब कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें बनाए गए एक गुप्त केबिन से अवैध शराब के कार्टन बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत कंटेनर को जब्त कर चालक हेमसिंह को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की गहन जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *