12 शहरों में बारिश…4 दिन बारिश-ओले की आशंका:29 जिलों में घना कोहरा का अलर्ट; दिन में ठंड का एहसास बढ़ा

यूपी के 10 जिलों में बुधवार रात बारिश हुई। लखनऊ में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे पेड़ गिर गया। सुबह से 29 जिलों में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 दिनों तक बारिश हो सकती है। ओले भी गिर सकते हैं। इसके चलते नया साल कड़ाके की ठंड के बीच शुरू होगा। मंगलवार की बात करें तो प्रदेश के 12 शहरों में बारिश हुई। इससे दिन के औसत अधिकतम तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, बादलों के चलते रात के औसत तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 29 दिसंबर से शीतलहर चलने की संभावना
मौसम विज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया- 29 दिसंबर से शीतलहर चलने का अनुमान है। 28 दिसंबर के बाद फिर से पहाड़ों में बर्फबारी शुरू होगी। गंगा के मैदानी भागों में शीतलहर चलेगी। प्रदेश का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पहुंचा
SN पांडेय ने बताया- पहाड़ों पर बर्फबारी रुकने और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के नहीं आने से दिन के तापमान चढ़ रहा था। सीजन में हुई बारिश ने दिन में औसतन 7 डिग्री तक तापमान में कमी ला दी। दिन में ही लोगों को कड़ाके की ठंडक का एहसास हो रहा है। प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया है। नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
मौसम विभाग का कहना है- 27 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ सकता है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। े ….. ये भी पढ़े: लखनऊ-कानपुर समेत 5 शहरों में बारिश:यूपी के कई शहरों में बादल छाए, सर्दी और बढ़ेगी; 2 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम यूपी में मंगलवार को मौसम अचानक बदल गया। सुबह कानपुर, आगरा, बरेली, लखनऊ और मेरठ में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 35 जिलों में घने कोहरे और कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 17 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *