12 साल की मासूम से छेड़छाड़ की कोशिश:चिल्लाने पर भागा आरोपी,पुलिस जुटी जांच में

जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 12 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मासूम के चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। नाबालिग के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव में रहते हैं। यहां 13 दिसंबर की सुबह 10 बजे एक युवक उनके घर पर आया और उनकी 12 साल की बेटी का हाथ पकड़कर कमरे में ले गया। कमरे में ले जाने के बाद जब बेटी जोर जोर से चिल्लाने लगी तो आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक परिवार के सदस्य का परिचित है। फिलहाल अब पुलिस ने पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं जिले में 35 साल की महिला की गुमशुदगी का मामला भी सामने आया है। महिला के भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसकी बहन 13 दिसंबर की दोपहर 12 बजे महिला घर से बिना बताए कहीं चली गई। इसका अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *