12 साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार:करौली पुलिस ने बाड़मेर से पकड़ा, 5 हजार रुपए का इनाम था घोषित

करौली पुलिस ने 12 साल से फरार 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश, एनडीपीएस एक्ट का वांछित आरोपी, अवैध हथियार रखने वाला युवक और साइबर ठगी में लिप्त बाल अपचारी को पकड़ा है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले कई ड्राइवरों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि थाना बालघाट पुलिस ने 12 साल से फरार चल रहे इनामी बदमाश मोमराज उर्फ पप्पू को बाड़मेर से गिरफ्तार किया। उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। मोमराज वर्ष 2013 के चोरी के एक मामले में वांछित था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने मोबाइल नंबर बदल रहा था। इसी क्रम में थाना कुडगांव पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में वांछित आरोपी श्रीराम मीना को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले भी कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। थाना सदर करौली पुलिस ने अवैध 12 बोर कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को पकड़ा। इसके अतिरिक्त फर्जी आईडी बनाकर लड़की बनकर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया गया है। अभियान के तहत विभिन्न थानों में शराब पीकर वाहन चलाने वाले कई ड्राइवरों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके वाहन जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *