भास्कर न्यूज | पाली नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू करने के निर्णय के बाद अब पहले दौर में बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जिले में कुल 121 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। 12वीं के लिए 106 व 10वीं के लिए 121 केंद्र हैं। 9 निजी स्कूल व 112 सरकारी स्कूलों में परीक्षा केंद्र हैं। 10वीं में 21257 व 12वीं में 16343 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। एडीईओ प्रवीण जांगिड़ ने बताया कि जिला स्तर पर 3 उड़नदस्तों का गठन किया है। मूल उत्तर पुस्तिका के अलावा आवश्यकता होने पर पूर्व उत्तर पुस्तिका जो 8 पृष्ठ की है अलग से दी जाएगी। माध्यमिक का पेपर पीले , उच्च माध्यमिक के पेपर नीले और प्रवेशिका व वरिष्ठ उपाध्याय के पेपर लाल लिफाफे में पैक किए गए हैं।


