12.50 लाख उधार लेकर मुकरा परिवार, 3 के खिलाफ पर केस दर्ज

उधार लेकर रुपए वापस न करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता सुखदेव सिंह निवासी अमरदर्शन कॉलोनी, पटियाला ने बताया कि आरोपियों से उसकी पुरानी जान-पहचान थी। कुछ समय पहले आरोपियों ने निजी जरूरत बताकर उससे 12.50 लाख रुपए उधार लिए थे। भरोसे में आकर उसने पूरी रकम दे दी। शिकायत के अनुसार तय समय बीतने के बाद जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने साफ तौर पर रकम लौटाने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस और उच्च अधिकारियों को शिकायत दी। मामले की जांच के बाद थाना डिवीजन नंबर-5 पुलिस ने उपिंदर कौर, उसके बेटे साहिबजीत सिंह और उसकी पत्नी नवि निवासी बीआरएस नगर, लुधियाना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी दविंदरपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर दोबारा जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *