भास्कर न्यूज | जालंधर 120 फुटी रोड स्थित पार्क की हालत खस्ता है। लोगों ने जिम्मेदारों के संज्ञान बात लाई थी, लेकिन उन्हें कोई साकारात्मक जवाब नहीं मिला। इस कारण लोग दिक्कत का सामना कर रहे हैं। पार्क में सैर करने वाले पवन, गुरमेल सिंह, कर्मजीत सिंह, अशोक और अजय कुमार व अन्य ने बताया कि इलाके में पार्क की हालत भी बेहद खराब है। इस पार्क में अब पहले की तरह लोगों की भीड़ नहीं दिखती। क्योंकि यहां आने का मन नहीं करता है। उन्होंने बताया कि पार्क में कुर्सियां और झूले टूट चुके हैं। इसके अलावा स्ट्रीट लाईटें बंद पड़ी हुई हैं। 21 दिसंबर को नगर निगम के चुनाव हैं। हर पार्टी के उम्मीदवार वोट मांगने के लिए सड़कों पर उतरे हुए हैं। मगर सिटी की अधिकांश पार्कों की खस्ता हालात सुधारने के बारे में कोई रुचि नहीं दिखाता। उन्होंने प्रशासन से 120 फुटी रोड पर स्थित पार्क को ठीक करवाने की गुहार लगाई है।


