भास्कर न्यूज | जालंधर यूथ फुटबॉल क्लब रुड़का कलां की तरफ से जारी 13वीं एजुकेशनल व खेल लीग में फुटबॉल, वालीबॉल और एथलेटिक्स के मुकाबले करवाए गए। इस लीग में लड़के और लड़कियां की अंडर-10, 12, 14, 16, 18 और सीनियर वर्ग में टीमें हिस्सा ले रही है। लीग में गांव स्तर की ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता और पंजाब स्तर की अंडर-15 फुटबॉल अकादमी के मैच खेले जा रहे है। अंडर-15 यूथ फुटबॉल कप में मिनर्वा अकादमी चंडीगढ़ की टीम ने टाई-ब्रेकर के जरिए वाईएफसी रुड़का कलां को हराकर चैंपियन का खिताब जीता, जबकि गांव स्तर की ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता में वाईएफसी रुड़का कलां ने बोपाराए कलां को 2-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वॉलीबॉल में हरिपुर ने पहला और विरका ने दूसरा स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स के मुकाबले भी आयोजित किए। अंडर-12 वर्ग में 100 और 200 मीटर, अंडर-14 वर्ग में 100, 200 और 400 मीटर तथा अंडर-17 वर्ग में 100, 200 और 400 मीटर दौड़ के मुकाबले करवाए। इस मौके पर मुख्य अतिथि सुनील खोसला एमडी, हिंदुस्तान हाइड्रोलिक्स, रणजीत बजाज डायरेक्टर, मिनर्वा अकादमी, अमन अत्री और थाना एसएचओ सिकंदर सिंह विर्क उपस्थित रहे। 14 को बैडमिंटन, 18 को फुटबॉल के मैच होंगे क्लब प्रधान गुरमंगल दास, सरपंच बीबी कुलजीत कौर, पूर्व सरपंच बीबी कुलविंदर कौर, ब्लॉक समिति सदस्य रिंकी रानी, दलजीत कुमार भी मौजूद रहे। क्लब प्रधान ने बताया कि 14 फरवरी को बैडमिंटन प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी, जिनमें अंडर-14, अंडर-17 और ओपन वर्ग की लड़कियों के मुकाबले शामिल होंगे। 18 फरवरी को फुटबॉल मैच, गांव स्तर की ओपन कबड्डी और ऑल ओपन कबड्डी प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी, जिनमें माझा, मालवा, दोआबा, पुआध, हरियाणा और एसजीपीसी की टीमें भाग लेंगी।


