रायपुर रेंज की साइबर टीम ने साइबर ठगी करने वाले सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 राज्यों में वांटेड तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर वर्क-फ्रॉम-होम जॉब के नाम पर लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने का आरोप है पुलिस ने उन्हें राजस्थान से पकड़कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपियों का नाम पुलिस द्वारा राजस्थान निवासी भवानी सिंह, उत्पल पंचारिया और महाराष्ट्र निवासी साहित संतोष बताया जा रहा है। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। अब पढ़े आरोपियों के खिलाफ किसने की थी शिकायत गिरफ्त में आए आरोपियों के खिलाफ राखी निवासी पारस कुमार धीवर और धरसीवां निवासी ललित साहू ने शिकायत की थी। पीड़ित पारस कुमार ने पुलस को बताया, कि आरोपियों ने वर्क फ्रॉम होम नौकरी देने का झांसा देकर 24 लाख की ठगी कर ली। इसी तरह से धरसीवां निवासी ललित साहू ने पुलिस को बताया, कि आरोपियों ने उससे 34 लाख की ठगी कर ली। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर रेंज की टीम ने जांच शुरू की और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों के ठिकानों का पता लगाकर उन्हें हिरासत में लिया। टेलीग्राम नेटवर्क से पीड़ितों को फंसाते थे आरोपी पुलिस की जांच में सामने आया है, कि आरोपी टेलीग्राम चैनल की मदद से ठगी का जाल बिछाते थे। एक्स्ट्रा कमाई के चक्कर में लोग इनसे संपर्क करते थे और फिर ठगी का शिकार हो जाते थे। आरोपियों ने लोगों को घर बैठे ज्यादा कमाई का लालच देकर टास्क, रिव्यू और लाइक जॉब के नाम पर पैसे जमा करवाए और फिर संपर्क तोड़ दिया। ऑनलाइन वर्क-फ्रॉम-होम फ्राड कैसे पहचानें ठगी से बचने के उपाय अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा साइबर रेंज डीएसपी निशित अग्रवाल लोगों को ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा, कि अंजान नंबर से मिलने वाले जॉब ऑफर, रजिस्ट्रेशन फीस की मांग, फर्जी ऐप डाउनलोड कराने और OTP या बैंक जानकारी साझा करने जैसे संकेत साइबर ठगी के हो सकते हैं। लालच या बहकावे में नहीं आए। संदिग्ध कॉल या लिंक मिलने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।


