13 साल की जिगिषा ने परिवार से किया वादा निभाया:कक्षा में स्कूल टॉपर बनकर खुद को दिया सबसे बड़ा तोहफा

जयपुर के मानसरोवर में रहने वाली जिगिषा ने अपने 13वें जन्मदिन को यादगार बना दिया है। उसने रावत पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल की सातवीं कक्षा में टॉप करके खुद को सबसे बड़ा तोहफा दिया। जिगिषा ने अपने पिछले जन्मदिन पर मोबाइल और टीवी से दूरी बनाने का संकल्प लिया था, साथ ही परिवार से वादा किया था कि वह कक्षा में अव्वल रहेगी। जिगिषा की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन ने विशेष सम्मान किया है। रावत एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन बी.एस. रावत और निदेशक नरेंद्र सिंह रावत ने उसे पुरस्कृत किया है। अपनी सफलता का श्रेय जिगिषा ने अपने परिवार और शिक्षकों को दिया है। उसने कहा कि यह सब दादाजी भगतराम, पिता महेशचंद, माता चंद्रकला और सभी गुरुजनों के आशीर्वाद से संभव हुआ है। 13 अप्रैल को जिगिषा अपना जन्मदिन मनाया। इस बार उसकी खुशी दोगुनी हो गई। एक तरफ जन्मदिन की खुशी और दूसरी तरफ स्कूल में टॉप करने की उपलब्धि।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *