132 केवी ग्रिड सब-स्टेशन, लवाण का संचालन शुरू:21 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ​​​​​, बनियाना, पाटन, लवाण और आसपास के क्षेत्रों को मिलेगी बेहतर बिजली

दौसा जिले के लवाण में 132 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का संचालन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार किसानों को 2027 से दिन में उच्च गुणवत्ता की बिजली देने की योजना के तहत यह कदम उठाया गया है।
विद्युत प्रसारण निगम के एमडी नथमल डिडेल ने बताया कि अब तक लवाण और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति दौसा और तुंगा के ग्रिड सब-स्टेशनों से होती थी, जिससे वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की समस्या थी। लवाण में नया सब-स्टेशन बनने से बनियाना, पाटन, लवाण और आसपास के क्षेत्रों में वोल्टेज में सुधार होगा, विद्युत छीजत कम होगी और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी। 21 करोड़ की लागत, बड़ी बचत की उम्मीद
इस ग्रिड सब-स्टेशन को बनाने में 21 करोड़ रुपये की लागत आई है। इससे सालाना 15.66 लाख यूनिट बिजली की छीजत कम होने की संभावना है, जिससे करीब 1.32 करोड़ रुपये की बचत होगी। यह नया सब-स्टेशन इन इलाकों में बिजली की गुणवत्ता और विश्वसनीयता को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *