लुधियाना| अवैध तरीके से शराब बेचने वाले एक आरोपी को पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ पकड़ा है। जांच अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव लाटोदाणा में एक व्यक्ति शराब की तस्करी के लिए आ रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर लखवीर सिंह वासी कोट गंगू राय को पकड़ कर उसके पास से 132 बोतल शराब की बरामद की है। आरोपी पर थाना कूमकलां की पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश कर रिमांड लिया है।


