14 और 15 फरवरी को रद्द रहेंगी कई पैसेंजर ट्रेनें

जांजगीर | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के हथबंद-भाटापारा सेक्शन में किमी 774/13-15 पर लेवल क्रॉसिंग संख्या 389 के पास रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इसके कारण 14 और 15 फरवरी को कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने की सलाह दी है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक के तहत किया जाएगा। रद्द होने वाली प्रमुख गाड़ियों में रायपुर-बिलासपुर, बिलासपुर-रायपुर, गेवरा रोड-बिलासपुर, कोरबा-रायपुर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर शामिल हैं। इसके अलावा झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर और दुर्ग-रायपुर मेमू भी प्रभावित होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *