रांची | झारखंड शराब व्यवसायी संघ के महासचिव सुबोध कुमार जयसवाल ने कहा कि शराब की खुदरा दुकानों का हर 14 दिन में अॉडिट करने का प्रावधान है। उत्पाद विभाग के अफसरों को नियमित रूप से निरीक्षण कर अॉडिट के काम को सुनिश्चित कराना चाहिए। लेकिन, उनके द्वारा निरीक्षण नहीं किए जाने से 14 दिन के अंतराल पर अॉडिट नहीं हो रहा है। इससे प्लेसमेंट एजेंसियों द्वारा जमा की जाने वाली राशि में काफी अंतर हो जा रहा है। अॉडिट के प्रावधान का कड़ाई से पालन किया जाए।


