14 वर्षीय किशोर जलाशय से लापता:NDRF और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम भजिया में 14 वर्षीय किशोर कृष्ण कोल दो दिन से लापता है। उसकी तलाश में स्थानीय पुलिस के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम भी जुटी हुई है। जलाशय के किनारे किशोर की चप्पलें मिलने के बाद उसके डूबने की आशंका जताई जा रही है। घर से मछली पकड़ने गया था किशोर जानकारी के अनुसार, कृष्ण कोल, जो दुर्गा कोल के पुत्र हैं, 8 तारीख को पास के जलाशय में मछली पकड़ने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन उनकी तलाश में जुट गए। परिजन और पुलिस ने मिलकर शुरू की खोजबीन परिजनों ने पहले अपने स्तर पर गांव और आसपास के संभावित स्थानों पर किशोर की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने तत्काल बड़वारा पुलिस को सूचना दी। जलाशय किनारे मिली चप्पल, NDRF को बुलाया पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की, तो जलाशय के किनारे किशोर की चप्पलें मिलीं। इस खोज के बाद कृष्ण के जलाशय में डूबने की आशंका और बढ़ गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत NDRF की टीम को बुलाया।
NDRF ने शुरू की सघन तलाशी मंगलवार को NDRF के प्रशिक्षित गोताखोरों की टीम ग्राम भजिया पहुंची। टीम ने नाव और आधुनिक उपकरणों की मदद से जलाशय में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी जारी, कोई सुराग नहीं घंटों की मशक्कत के बाद भी अब तक कृष्ण कोल का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस और NDRF की टीमें जलाशय के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी खोज जारी रखे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *