14 साल की बच्ची का शव फंदे से लटका मिला:मऊगंज में भाई ने कमरे से युवक को भागते देखा, परिजन ने रेप-हत्या का आरोप लगाया

मऊगंज जिले की नईगढ़ी तहसील में शुक्रवार सुबह 14 वर्षीय किशोरी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन ने घटना को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए एक युवक पर रेप और हत्या का आरोप लगाया है। मृत किशोरी की मां का निधन हो चुका है और पिता प्रयागराज में मजदूरी करते हैं। घर पर मौजूद छोटे भाइयों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अमिरती गांव के एक युवक को कमरे से भागते हुए देखा था। जब भाई अंदर पहुंचे तो बहन फंदे पर लटकी थी। उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमॉर्टम शाम को पिता के लौटने के बाद शव को मऊगंज अस्पताल भेजा गया। तीन डॉक्टरों की टीम ने किशोरी का पोस्टमॉर्टम किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संदेही युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की जांच शुरू पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के अनुसार, मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *