भास्कर न्यूज | अमृतसर नगर निगम की अनदेखी के कारण भंडारी पुल के पास बनी दीन दयाल मार्केट की पार्किंग खंडहर में तब्दील हो रही थी। 25 साल पहले करीब 3 करोड़ से बनी पार्किंग की मेंटेनेंस पर अब 14.15 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। निगम ने इसके लिए 25.79 लाख का टेंडर निकाला था, जो 45% लेस पर कृष्णा ट्रेडर्स को अलॉट कर दिया गया है। बीते 9 दिसंबर को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से पार्किंग की खस्ताहालत को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा ने बीते 8 जनवरी को टीम के साथ दीन दयाल मार्केट का दौरा किया था। तब दुकानदारों ने उन्हें बताया था कि पार्किंग नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा, सीढ़ियां व इनकी रेलिंग टूट चुकी हैं। अंदर कूड़े का डंप बन चुका है। चोरियों के डर में दुकानदारी चल रही है। निगम की तरफ से किराया वसूलकर रेवेन्यू तो जुटाया जा रहा मगर सुविधाएं नदारद हैं। .कृष्णा ट्रेडर्स -45% . वीआर इंटरप्राइजेज -40.99% . अमनदीप इंटरप्राइजेज -27.72% . जीएस कंस्ट्रक्शन -25.10% .पवनीत इंजी. कंपनी -13.13%


