1400किलोमीटर पीछा कर पकड़ा गया सोटरिया गन्या:जयपुर में कई सालों से गन्या उर्फ बबलू उर्फ फिरोज सट्टे का काम कर रहा था, अफसरों तक थी पहचान

जयपुर के नाहरगढ़ थाना पुलिस ने पिछले एक माह से फरार चल रहे शहर के नामी सटोरिया गन्या को आखिर गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में टीमें भेज कर दबिश डाली, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। सटोरिया गन्या की तलाश में जयपुर पुलिस टीम ने गोवा,मुंबई,जम्मू कश्मीर,कोलकाता,सिक्किम में कई संभावित ठिकानों पर रेड की लेकिन आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका। कुछ दिन पहले लीड मिली थी की गन्या दिल्ली में है जिस पर टीम ने उसका पीछा कर उसे गिरफ्तार किया। एसीपी कोतवाली अनूप सिंह के सुपरवीजन में टीमें जगह-जगह पर रेड कर के आरोपी की गिरफ्तार का प्रयास कर रही थी। कुछ दिनों पहले पुलिस टीम ने नाहरगढ़ थाना इलाके में गन्या उर्फ बबलू उर्फ फिरोज के ठिकानों पर दबिश देलकर वहां से कई लोगों को सट्टा और जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नगदी भी बरामद की थी। लेकिन पुलिस रेड से पहले ही आरोपी गन्या मौके से भाग निकल था। पुलिस हिरासत में आए युवकों ने गन्या को लेकर कई इनपुट पुलिस को दिये जिस के बाद पुलिस ने गन्या अड्डे पर लगे हुए सीसीटीवी फुटेज लेकर बाजार के फुटेज के आधार पर इस केस की जांच करना शुरू किया। आरोपी के लिंक जुआ और सट्टे से जुड़े कई बड़े नामों से जुडे हुए मिले। जिस पर पुलिस टीम ने उसे पकडने की रफतार को और अधिक बढा दिया। पूरी गली में लगे हुए हैं सीसीटीवी,अनजान चेहरों पर रहती है नजर गन्या का जुआ और सट्टे का काम नाहरगढ़ थाना इलाके में चलता था। जिस गली में वह काम करता था उस गली में जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगा रखे थे। इस की फीड गन्या के ऑफिस तक जाती थी। जहां पर बैठ कर उसके लोग अनजान लोग या पुलिस पर नजर रखते थे। पुलिस ने कई बार कार्रवाई की लेकिन कुछ नहीं मिला क्यो की वह पुलिस के आने से पहले ही चोर रास्तों से सभी को हटा देता था। गन्या कई सालों से नाहरगढ़ में सट्टे और जुआ खिलाने का काम किया करता हैं। उस की जगह पर जयपुर सिटी के बड़े-बड़े व्यापारी सहित दूसरे राज्यों से सभी लोग जुआ और सट्टा खेलने के लिए आते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *