143 करोड़ से जिले की सड़क सुधरेगी

प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने शनिवार को कहा कि जिले की सड़कों के निर्माण व उनका कायाकल्य करने जिला खनिज न्यास मद से 143 करोड़ रुपए की नई मंजूरी दी गई हैं। जिसमें कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 35 करोड़ से बनने वाली सड़कें भी शामिल हैं। उन्होने कहा कि नगर निगम कोरबा व कोरबा विधानसभा क्षेत्र के तहत विगत 14-15 महीनों के दौरान लगभग 400 करोड़ के कार्य मंजूर हो चुके हैं। यह बात उद्योग मंत्री देवांगन ने शनिवार को निगम के वार्ड क्रमांक 11 संजयनगर में आयोजित विकास कार्यो के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कही। कोरबा जोन के वार्ड क्रमांक. 01, 05, 07, 09, 11 व 13 में 68 लाख 30 हजार रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाने हैं। उन्होंने विकास कार्यों की शिलापट्टिका का अनावरण भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजूदेवी राजपूत ने की। देवांगन ने कहा कि कोरबा जोन के 9 वार्डो में 86 लाख रुपए के कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निगम क्षेत्र में 23 करोड़ के विकास कार्यो की घोषणा की थी, जिनमें से लगभग 4 करोड़ रुपए के विकास कार्य कोरबा जोन के वार्डो के लिए थे। उन्होने कहा कि कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है। फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी। महापौर संजूदेवी राजपूत ने में कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में हमारी सरकार बनते ही कोरबा के विकास को नए आयाम मिले हैं। नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव व उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के सहयोग से विकास को गति मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान पार्षद नरेन्द्र देवांगन, युगल कैवर्त, रूबी देवी सागर, सुषमा साहू, सुलोचना यादव, उपेन्द्र पटेल, राधा महंत, प्रभा टीकम राठौर, ईश्वर पटेल, धनश्री साहू, मुकुंद सिंह कंवर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, कोरबा मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *