15 अगस्त के बाद बारिश में दिखेगा गैप:रांची में 3 अगस्त तक बारिश की संभावना, तापमान बढ़ने से गर्मी भी बढ़ेगी

मानसून के राज्य में प्रवेश करने से लेकर अब तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। दो जिलों को छोड़ कर राज्यभर में पूरे महीने सामान्य से 50 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। रांची जिले में मानसून प्रवेश करने से लेकर 31 अगस्त तक कुल 993 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि जुलाई तक का सामान्य वर्षापात 531.2 मिमी. है। ऐसे में अब तक सामान्य से 87 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। अगले कुछ दिन ऐसी ही बारिश हुई तो अगस्त माह में ही पूरे मानसून का कोटा पूरा हो जाएगा। क्योंकि, रांची में मानसून के दौरान औसतन 1027 एमएम बारिश का रिकॉर्ड है। सितंबर तक हुई बारिश तो बनेगा नया रिकॉर्ड इस बार सितंबर तक मानसून सक्रिय रहा तो बारिश का नया रिकॉर्ड बन सकता है। अभी झारखंड में मानसून सक्रिय है। ऐसे में अगस्त के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश होने की संभावना है। लेकिन 15 अगस्त के बाद कुछ दिनों के लिए बारिश में गैप भी दिखेगा। तापमान बढ़ने से गर्मी भी बढ़ेगी। अगले 7 दिन रांची में मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार रांची में 3 अगस्त तक बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं पर गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 4 और 5 अगस्त को आसमान में बादल छाया रहेगा, हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन 6 और 7 अगस्त को मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। रांची में पिछले 24 घंटे में 24 मिमी बारिश पिछले 24 घंटे में राज्य में मानसून सामान्य रहा। राज्य के लगभग सभी हिस्सों में गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हुई। जबकि कहीं-कहीं पर भारी वर्षा भी हुई। सबसे अधिक वर्षा 96 मिमी पूर्वी टूंडी धनबाद में दर्ज की गई। रांची में पिछले 24 घंटे में 24 एमएम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रांची में कुछ दिन सामान्य रहेगा मौसम रांची और उसके आसपास के क्षेत्रों में आगामी दिनों में मौसम सामान्य रहेगा। 01 अगस्त 2025 से 07 अगस्त 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 1 और 2 अगस्त को हल्की बारिश के साथ आंशिक रूप से बादल होने की संभावना है। तापमान 28°C से 23°C के बीच रह सकता है। 03 और 04 अगस्त को अधिक तापमान 30°C तक बढ़ सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23°C तक गिर सकता है। 05 अगस्त को भी मौसम गर्म और आंशिक रूप से बादल रहेगा। इस सप्ताह रांची में हल्की बारिश और गर्मी का मिलाजुला मौसम देखने को मिलेगा। हालांकि, आगामी दो दिनों में भारी बारिश की संभावना नहीं है। 06 और 07 अगस्त को मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की उम्मीद है। रांची के आसपास के क्षेत्रों में भी इसी तरह का मौसम रहेगा। रांची में अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 23°C रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *