15 अप्रैल को पूरे झारखंड में ओलावृष्टि और बारिश:साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बदला मौसम, आज 18 जिलों में बारिश के आसार

झारखंड के मौसम में बदलाव का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम में यह उथल-पुथल साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से हो रहा है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड होते हुए बांग्लादेश की तरफ बढ़ रहा है। जिस वजह से मौसम में अचानक से बदलाव देखने को मिल रहा है। इधर मौसम विभाग ने झारखंड में 15 अप्रैल को एक बार फिर तेज हवा के साथ बारिश की आशंका व्यक्त की है। इस दौरान वज्रपात और ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसे देखते हुए 15 अप्रैल को पूरे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज 18 जिलों में बारिश, यलो अलर्ट जारी आज के मौसम की बात करें तो राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्से को छोड़कर लगभग 18 जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इन सभी 18 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार के मौसम की बात करें तो रांची का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम और 24 घंटे में 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची में तीन मिमी बारिश हुई है। रांची में 1 मार्च से अब तक कुल 63.5 मिमी बारिश हो चुकी है। अभी मौसम में बदलाव रहेगा जारी मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 14 अप्रैल को राज्य के पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष भागों में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। 15 और 16 अप्रैल को भी राज्य के कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है। 14 अप्रैल को राज्य के पश्चिमी हिस्से को छोड़कर अन्य राज्य हिस्सों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन और तेज हवा का झोंका चल सकता है। वज्रपात की भी संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने इन हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 15 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट 15 अप्रैल को ऑरेंज कलर जारी किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती भागों में कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि, आकाश बिजली गिरने और तेज हवा का झोंका चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर तक रह सकती है। ऐसी ही स्थित राज्य के उत्तरी एवं पश्चिमी भागों में भी देखने को मिलेगी। इस दौरान वज्रपात को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है। 16 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं में तेज हवा का झोंका 50 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार चल सकती है। आकाशी बिजली भी गिर सकती है। रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने के आसार अब बात राजधानी रांची और उसके आसपास की इलाके के मौसम की करें तो आज सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन होगा या बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 14 अप्रैल को भी बादल छाए रह सकते हैं। बारिश हो सकती है। अगर बारिश नहीं हुई तो मेघ गर्जन होने की पूरी संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक जा सकता है। 15 और 16 अप्रैल को भी सामने से बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन होगा और वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री रहने के बीच संभावना जताई गई है। पश्चिमी सिंहभूम के बोड़ाम में हुई बारिश बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं-कहीं में गर्जन और आंधी के साथ हल्के से मध्य दर्जे की बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश 17.2 डिग्री पश्चिमी सिंहभूम के बोड़ाम में हुई है। सबसे अधिक तापमान 37.9 डिग्री सरायकेला का दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम तापमान 17.9 लोहरदगा में दर्ज किया गया है। पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम के अलावा खूंटी के अड़की में 15.4 और पूर्वी सिंहभूम के पटमदा में 12.4 मिमी बारिश हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *