15 को विक्षोभ, 14 तक पारा 5 डिग्री तक बढ़ेगा

पश्चिमी विक्षोभ फिर आने वाला है। ये विक्षोभ बारिश तो नहीं कराएगा मगर होली पर रंग खेलने लायक माहौल जरूर बनाएगा। वो इसलिए क्योंकि विक्षोभ 15 को आएगा मगर उससे पहले चार से 5 डिग्री तक दिन और रात का पारा बढ़ेगा। इससे रंग खेलने वालों के लिए मौसम मुफीद हो जाएगा। बीती रात के तापमान ने ही संकेत दे दिए कि 14 तक क्या हालात होने वाले हैं। बीती रात का न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग की मानें तो 14 तक रात का पारा ही 21 डिग्री तक जाएगा। 15 को विक्षोभ आएगा। विक्षोभ के कारण बारिश जैसे कोई हालात नहीं है। बादल छाए रह सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 16 से आसमान साफ होगा पर रात के तापमान में कोई बड़ी गिरावट होने के आसार कम हैं। तापमान कम होने के बाद भी 19 डिग्री तक पारा पहुंचने के आसार हैं। यानी ये मार्च का महीना है। इसी महीने से मौसम सर्दी से गर्मी की ओर शिफ्ट होता है और संभावित तापमान उसी शिफ्टिंग की ओर इशारा कर रहा है। विक्षोभ से पहले दिन का तापमान भी पसीना छुड़ाने के संकेत दे रहा है। यानी दिन का पारा भी 36 से 37 डिग्री के बीच जा सकता है। यानी आराम से रंग खेलो। चार से पांच डिग्री तापमान बढ़ने का ऐलान मौसम विभाग ने भी कर दिया है। प्रदेश में सर्वाधिक पारा बाड़मेर और उसके आसपास 40 से 42 डिग्री तक पहुंचने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 10 को तेज धूप के कारण तापमान में होगी बढ़ोतरी।11 को मौसम में बदलाव के चलते न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा।12 को अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना कम। ऐसा रहेगा 3 दिन का तापमान न्यूनतम 200 360 12 मार्च अधिकतम 190 360 360 11 मार्च 10 मार्च

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *